फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: छात्राओं ने जानी गायन, वादन, नृत्य विधा की बारीकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू के महिला महाविद्यालय में छह दिवसीय कार्यशाला में छात्राओं को शास्त्रीय गायन, वादन, नृत्य विधा से जुड़ी बारीकियां बताई गईं। इस दौरान वक्ताओं ने रियाज, राग और रस भाव के बारे में विस्तार से बताया। विश्वविद्यालय में 7 से 12 सितंबर तक चली कार्यशाला के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा व्याख्यानों, प्रदर्शन-व्याख्यानों, संवादात्मक सत्रों आदि को समझने एवं अनुभव के बारे में बताया गया। गायन विधा में प्रो. संगीता पंडित, प्रो. रामशंकर, सितार वादन में प्रो. राजेश शाह, प्रो. प्रेमकिशोर मिश्रा, डॉ. गोपाल कृष्ण शाह एवं नृत्य विधा के अंतर्गत माला होम्बल, भरतनाट्यम और डॉ. अभय शंकर मिश्रा ने कथक विधा के बारे में प्रशिक्षित किया। मुख्य अतिथि आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने कहा कि संगीत मानव शरीर के मन से प्रवेश कर हृदय तक जाता है और रोगों से मुक्त करता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें