फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दस वर्षों से गाद में ढकी अस्सी घाट की सीढि़यों को मिलेगा पुराना स्वरूप

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा का जलस्तर घटने के बाद घाटों पर जमी मिट्टी हटाई जा रही है। मिट्टी हटने से अस्सी घाट और सीढि़यां अपने पुराने स्वरूप में दिखाई देंगी। पोकलैंड और 20 पंपों की सहायता से पांच फीट तक सिल्ट हटाई गई।
विज्ञापन

गंगा सेवा समिति के श्रवण मिश्र ने बताया कि समिति ने नगर आयुक्त से घाटों की सफाई के लिए गुहार लगाई गई थी। नगर आयुक्त ने निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था को तत्काल सफाई करने को कहा था। बताया कि पुराने अस्सी घाट पर नौ और नए पर सात प्लेटफॉर्म थे। मिट्टी जमने से दोनों घाटों पर केवल तीन प्लेटफॉर्म ही दिखाई दे रहे हैं। बाकी सब पिछले 10 साल से मिट्टी में दबे हैं। पोकलैंड से सफाई होने से पुराने प्लेटफार्म भी दिखने लगेंगे। नगर आयुक्त शिपू गिरि ने बताया कि सफाई का काम कराया जा रहा है। पांच फीट से अधिक ऊंची सिल्ट को हटाया गया है। पूरा प्रयास है कि अस्सी घाट की और भव्यता बढ़ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें