फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सीढ़ी की दीवार गिरी, मलबे में दबकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौबेपुर। क्षेत्र के चंद्रावती बाजार में शनिवार रात ढलाई हुई सीढ़ी की दीवार ढह गई। मलबे में दबकर युवक की मौत हो गई। जानकारी अनुसार, शंभू गुप्ता के मकान के सीढ़ी की ढलाई हुई थी। शनिवार रात नौ बजे शंभू गुप्ता का 35 साल का बेटा अरुण गुप्ता उर्फ करिया कुछ काम कर रहा था। इस बीच अचानक सीढ़ी की पूरी दीवार ढह गई और अरुण दबकर घायल हो गया। उसे चंद्रावती बाजार में एक निजी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी इंद्रेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी परिजनों ने नहीं दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें