फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू के छात्रों ने केंद्रीय कार्यालय का किया घेराव

Wed, 09 Mar 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
बीएचयू
विज्ञापन
बीएचयू के सीटी स्कैन सेंटर में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखर हुए छात्रों का आंदोलन बढ़ता जा रहा है। धरनारत साथियों की गिरफ्तारी के बाद उनके निलंबन और निष्कासन की कार्रवाई के खिलाफ छात्रों का आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहा। छात्रों ने केंद्रीय कार्यालय का घेराव कर साथियों के खिलाफ की गई कार्रवाई को वापस लेने की मांग उठाई।
विज्ञापन



दोपहर साढ़े बारह बजे 30 से 40 छात्र केंद्रीय कार्यालय पहुंचे। हालांकि उन्हें रोकने के लिए पहले से ही प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम मौजूद थी। छात्रों का कहना था कि भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए कुलपति के इशारे पर विद्यार्थियों पर कार्रवाई की गई है। करीब घंटे भर छात्र केंद्रीय कार्यालय पर डटे रहे। बाद में मांगों से संबंधित ज्ञापन कुलपति को सौंपा। इस मौके पर मृत्युंजय तिवारी, शशांक, भानुप्रताप, शशि शेखर, वैभव आदि मौजूद थे।

बीएचयू प्रशासन के दमनात्मक रवैये और सीटी स्कैन सेंटर संचालक के खिलाफ कार्यवाई की मांग को लेकर मंगलवार को बीएचयू के छात्रों के साथ काशी विद्यापीठ, संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिश्चंद्र महाविद्यालय और यूपी कॉलेज के छात्रसंघ पदाधिकारियों ने सिंह द्वार से मशाल जुलूस निकाला। छात्रों का कहना था कि बीएचयू में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की गई। छात्रों ने मांग की कि छात्रों का निलंबन और निष्कासन वापस हो। जुलूस में विनय शंकर, नीरज सिंह, विवेक यादव, पवन सिंह, विकास सिंह, सुरेश, विकास यादव, प्रशांत राय, राहुल कुमार, श्रीप्रकाश यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें