जिले के युवाओं को कौशल विकास से जोड़ने के उद्देश्य से रोहनिया में पॉलिटेक्निक कॉलेज बनाया जाएगा। यह जिले का दूसरा कॉलेज होगा, जहां तकनीकी शिक्षा से जुड़ी जानकारी जाएगी। आवास विकास परिषद की ओर से इसका निर्माण कराया जाएगा। करीब 1.6 हेक्टेयर जमीन की आवश्यकता पड़ेगी। स्थानीय स्तर पर परिषद की ओर से जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है। माना जा रहा है कि आचार संहिता खत्म होने के बाद ही निर्माण शुरू हो जाएगा। यह फैसला एक साल पहले ही किया गया था। अब इसे अमलीजामा पहनाया जा रहा है। पॉलिटेक्नीक तकनीकी शिक्षा का डिप्लोमा कोर्स है। 10वीं और 12वीं पास होने के बाद छात्र इसमें दाखिला लेकर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।
पॉलिटेक्निक कॉलेज खुलने से स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण प्राप्त करने में आसानी होगी। यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा रोजगार प्राप्त कर सकेंगे।
- केसी श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता, आवास एवं विकास परिषद