फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मुनियों ने दान कोष और साधु सुविधाओं का किया आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्युषण पर्व पर पार्श्वनाथ दिगंबर जैन तीर्थ भेलूपुर में शनिवार को जैन मुनि धर्म सागर और भाव सागर महाराज के सानिध्य में मांगलिक क्रियाएं हुईं। पर्व के दौरान अभिषेक, शांतिधारा, पूजन और दशलक्षण विधान हुआ। श्री पुष्पदंतनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव भी मनाया गया। निर्वाण लड्डू अर्पित किया गया। धर्मसभा में धर्म सागर महाराज ने कहा कि आंतरिक शुद्धता के बिना बाहरी सफाई का कोई अर्थ नहीं। लोभ को पाप बताया, जिससे लोगों की दौड़ समाप्त नहीं होती है। लोभी व्यक्ति दान और परोपकार नहीं करते, जिससे उनका धन व्यर्थ चला जाता है। उन्होंने सुझाव दिया कि इसके लिए सरकारी या मंदिर की भूमि का उपयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें