फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सनातन संस्कृति की जड़ें गहरी, शास्त्रों में जीवन जीने का सार

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्कॉन मंदिर में आयोजित सात दिवसीय गीता संस्कार समर कैंप का रविवार को दुर्गाकुंड स्थित मंदिर में समापन हो गया। मंदिर प्रबंधन के अध्यक्ष अच्युत मोहन दास ने कहा कि सनातन संस्कृति की जड़ें गहरी हैं। उन्होंने बताया कि शास्त्रों में जीवन जीने का सार निहित है। कैंप में भावी पीढ़ी को चरित्र निर्माण के लिए इन मूल्यों से प्रेरित किया गया। कुशल प्रशिक्षकों ने शिविर में विभिन्न प्रकार की शिक्षाएं दीं। प्रशिक्षिकाओं मिली डिडवानिया, करुणा कुमारी, सोनिका रावत और रामप्यारे दास ने समापन पर अभिभावक सत्र आयोजित किया। इसमें बच्चों की बेहतर जीवन शैली के लिए सुझाव दिए गए। सात दिवसीय कैंप में बच्चों को खेलकूद, संगीत कीर्तन और गोपालन सिखाया गया। उन्हें योग, वैदिक श्लोक और सेवा पर आधारित नाटिका का ज्ञान भी दिया गया। गीता के व्यावहारिक ज्ञान, तुलसी आरती और भगवान के लिए फूलों की माला बनाना भी सिखाया गया। सेठ जयपुरिया स्कूल के प्रधानाचार्य की उपस्थिति में बच्चों ने सीखी हुई कला का प्रदर्शन किया। उन्हें पुरस्कृत किया गया। साक्षी मुरारी दास, रसिक गोविंद दास, राम केशव दास और मुरारी गुप्त दास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें