बीएचयू के भूगोल विभाग के पीएचडी 2024 सत्र के शोधार्थी आदित्य कुमार यादव की फेलोशिप प्रशासनिक गलती के कारण शुरू नहीं हो पाई है। बीएचयू एकेडमिक काउंसिल ने 25 फरवरी 2025 को पीएचडी पंजीकरण की मान्य तिथि मानी थी। अधिकारी ने यूजीसी जॉइनिंग प्रोफार्मा में 25 फरवरी और 15 अप्रैल दो तिथियां भरवाई गईं। यूजीसी ने 15 अप्रैल को समय-सीमा से बाहर मानते हुए आवेदन निरस्त कर दिया। बाद में दो अलग तिथियों के कारण जेआरएफ लिंकिंग होल्ड कर दी। शिकायत के बाद डिप्टी रजिस्ट्रार ने गलती मानते हुए एक सप्ताह में समाधान का आश्वासन दिया।