शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा के प्रमुख अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार के बच्चों में आने वाले झटके पर आधारित शोध पत्र को अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिली है। अंतरराष्ट्रीय जनरल जेएएमपी इंटरनेशनल जनरल ऑफ एकेडमिक मेडिसिन एंड फार्मेसी की ओर से मान्यता प्रमाणपत्र जारी किया गया है। डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि अध्ययन के माध्यम से उन्होंने बच्चों को आने वाले झटके और उसके उपचार में दी जाने वाली औषधि के क्लिनिकल एंड फार्मास्यूटिकल प्रभाव को बताया है।