फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: हैदराबाद से मृतक के परिजन पहुंचे काशी, आज शव का होगा पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सिगरा थाना के परेडकोठी के होटल सिटी इन में मंगलवार दोपहर आत्महत्या करने वाले हैदराबाद निवासी भाई बहन के दो परिजन बृहस्पतिवार को काशी पहुंचे। शनिवार को पुलिस उनकी शिनाख्त कराएगी। जिसके बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सिगरा थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतकों के परिवार से दो लोग आए हैं। बाकी की प्रक्रिया शनिवार को होगी। होटल के कमरा नंबर 2005 में ठहरे हैदराबाद निवासी भाई-बहन गणेश गौड गुनालापल्ली (46) और उनकी बहन लक्ष्मी गुनालापल्ली (38) ने मंगलवार दोपहर को आत्महत्या कर ली थी। दोनों आठ फरवरी से होटल में ठहरे थे। मंगलवार दोपहर चेकआउट के समय कॉल रिसीव न होने पर होटल कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में दरवाजा खोलने पर दोनों होटल के कमरे में फर्श पर मृत मिले थे। कमरे में आधार कार्ड, पैन कार्ड, 6़ 61 लाख नकद और दवाइयां मिली थीं। एक बहन का मृत्यु प्रमाण पत्र मिला था। एक कागज पर सॉरी, फॉरगिव अस लिखा मिला था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें