फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रामचरितमानस का पाठ हुआ संपूर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री रामचरितमानस नवाह्न पाठ महायज्ञ समिति की ओर से नौ दिवसीय रामायण महायज्ञ में मानस पाठ पूर्ण हुआ। सोमवार को श्रीकाशी विश्वनाथ दरबार में पाठ संपूर्ण हुआ। मंगलवार को रावण वध और बुधवार को श्री रामजी का राज्याभिषेक होगा। संस्था के अध्यक्ष कौशल शर्मा, महामंत्री अजय खेमका, सुरेश तुलस्यान, दीपक बजाज, कृष्ण कुमार खेमका, रघु देव अग्रवाल ने संयुक्त रूप से राम दरबार की पूजा अर्चना की। पोथी का पूजन राम कपूरिया व्यास ने किया। 111 भू-देवों के साथ सामूहिक रामचरितमानस का पाठ पढ़ा गया। शाम विजय कृष्ण मिश्रा के नेतृत्व में परमानंद शर्मा, पारस नाथ पांडेय और धरानंद का प्रवचन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें