फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सेवापुरी में जैविक खेती की परखी हकीकत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में जैविक खेती को बढ़ावा देने के बनाए गए क्लस्टरों (50 हेक्टेयर में बने किसान समूह) की हकीकत परखने के लिए शनिवार को अधिकारी पहुंचे। सेवापुरी में बने मॉडल कलस्टर का निरीक्षण कर किसानों से सीधा संवाद किया। उन्होंने जैविक उत्पादों की बिक्री और विपणन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल ने ग्राम पंचायत मढ़ैया में जैविक खेती कर रहे किसानों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों को प्रदान किए गए ऑर्गेनिक स्कोप सर्टिफिकेट भी देखें। इस दौरान महिला किसान सुमन देवी, चन्द्रमा सिंह पटेल, वीरेंद्र सिंह, सूर्य बहादुर सिंह, बृजेश कुमार सिंह, एवं जय प्रकाश सिंह ने अनुभव साझा किए। किसानों ने बताया कि जैविक खेती अपनाने से उन्हें काफी लाभ हो रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें