फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष की टीम फाइनल में पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रो. लालमणि जोशी स्मृति 14 दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में महिला वर्ग के सेमीफाइनल में बृहस्पतिवार को उत्तर मध्यमा प्रथम वर्ष की टीम को 4-2 के से हराकर पूर्व माध्यमा द्वितीय वर्ष फाइनल में पहुंच गई। यह प्रतियोगिता 54वीं छात्र कल्याण समिति की ओर से सारनाथ केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान में खेली जा रही खेली जा रही है। मैच में पूर्व माध्यमा द्वितीय वर्ष की टीम की ओर से रीचाती रोक्या ने दो गोल किए जबकि निलजा एंग्मो और तेंजीग डेचेन ने एक-एक गोल किया। उत्तर मध्यमा प्रथम वर्ष की फाॅर्वर्ड खिलाड़ी डोल्मा ड्रोन ने दो गोल किए। यह जानकारी आयोजन सचिव तेंजिंग शेंफेन ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें