उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद वाराणसी की जिला और मंडलीय स्तर की बैठक जीपी मेहता इंटर कॉलेज में हुई। इसमें अध्यापकों की कई समस्याओं पर विचार-विमर्श हुआ। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह ने की। प्रमुख समस्याएं एनपीएस से संबंधित कठिनाइयां, निश्चित और चयन वेतनमान, सदस्यता शुल्क और ऑनलाइन-ऑफलाइन ट्रांसफर में आ रही दिक्कतें रहीं। प्रदेश अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ हैं और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से होना चाहिए। बैठक में कई वरिष्ठ शिक्षक व पदाधिकारी मौजूद रहे।