तरवां गांव स्थित चौरी बेलहा महाविद्यालय के प्रबंधक प्रभाकर सिंह के पिता के निधन पर शुक्रवार को प्रदेश के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान उनके आवास पहुंचे। उन्होंने दिवंगत प्रभाकर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा संवेदना व्यक्त की। मंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने के लिए प्रार्थना की। इस दौरान लक्ष्मण मौर्य, प्रवीण सिंह, अधिवक्ता दिनेश सिंह, पंकज कुशवाहा आदि मौजूद रहे।