अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के निर्देश हर घर झंडा और नेमप्लेट अभियान रविवार को पिंडरा में चलाया गया। गंगापुर, बैकुंठपुर व घोंघरी में जिला अध्यक्ष व्यापार मंच मंगला प्रसाद पटेल सहित पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के आवास पर पार्टी का झंडा एवं नेमप्लेट लगाई गई। इस अवसर पर रोहनिया के विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन में पहचान देना तथा जन-जन तक पार्टी की विचारधारा को मजबूत करना है। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा, राजकुमार राव, विकास पटेल, राहुल पटेल आदि मौजूद रहे।