फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics: 'जो अपने बाप का सम्मान नहीं कर पाया, वह मेरा क्या करेगा', अजय राय ने अखिलेश यादव पर किया पलटवार

Sat, 21 Oct 2023 09:51 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने वाराणसी में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि  इंडिया गठबंधन रहेगा या टूटेगा, यह अखिलेश यादव को तय करना है। हम लोगों ने उनके पिता मुलायम सिंह यादव का सदैव सम्मान किया है। लेकिन, उन्होंने अपने पिताजी का सम्मान नहीं किया।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर पलटवार किया और कहा कि जो अपने बाप का सम्मान नहीं कर पाया, वह मेरा क्या करेगा? सपा के छोटे कार्यकर्ताओं का सम्मान क्या करेगा? वह दूसरों के ऊपर आरोप लगा रहे हैं, उनको अपने अंदर झांककर देखने की जरूरत है। हम लोगों ने तो आगे बढ़कर घोसी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में समर्थन किया था। इसी का परिणाम था कि सपा ने भारी मतों से जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इंडिया गठबंधन रहेगा या टूटेगा, यह अखिलेश यादव को तय करना है। हम लोगों ने उनके पिता मुलायम सिंह यादव का सदैव सम्मान किया है। लेकिन, उन्होंने अपने पिताजी का सम्मान नहीं किया। जो व्यक्ति अपने पिता का सम्मान नहीं कर सका, वह हम जैसे छोटे कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं का सम्मान क्या करेगा?

अखिलेश को इस तरह की भाषा का उपयोग नहीं करना चाहिए

मैं अखिलेश यादव से यही कहना चाहूंगा कि आप इतने बड़े परिवार से जुड़े हुए हैं। आस्ट्रेलिया से पढ़कर आए हैं। मुलायम यादव जैसे कद्दावर नेता के आप सुपुत्र हैं। आपको इस तरह की भाषा का उपयोग नहीं करना चाहिए। मैं तो एक अदना सा कार्यकर्ता हूं। आप मुझे गाली दीजिए या फिर जो चाहे वाे कहिए, लेकिन मैं आपसे यही आग्रह करूंगा कि आप भाजपा को हराने में कांग्रेस का साथ दीजिए।
ये भी पढ़ें: हॉस्पिटल से घर लौटे चिकित्सक ने लगाई फांसी, साड़ी के सहारे लटका मिला शव; नजारा देख चौंका परिवार

विज्ञापन

भाजपा से मिलने होने का आरोप भी लगाया

प्रदेश अध्यक्ष ने अखिलेश यादव पर भाजपा से मिले होने का आरोप भी लगाया और कहा कि उत्तराखंड में सपा की कोई हैसियत नहीं थी, लेकिन फिर भी उन्होंने अपना उम्मीदवार खड़ा किया। इस बात से सच सामने आ गया है कि भाजपा से कौन मिला हुआ है। इसके बाद मैं, तो अखिलेश यादव से हाथ जोड़कर निवेदन करता हूं कि अगर मुझसे कोई गलती हुई हो तो मुझे क्षमा करें। वह भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस का सहयोग करें।
विज्ञापन

उत्तराखंड में सपा की कोई हैसियत नहीं

प्रदेश अध्यक्ष ने अखिलेश यादव पर भाजपा से मिले होने का आरोप भी लगाया और कहा कि उत्तराखंड में सपा की कोई हैसियत नहीं थी, लेकिन फिर भी उन्होंने अपना उम्मीदवार खड़ा किया। इस बात से सच सामने आ गया है कि भाजपा से कौन मिला हुआ है। इसके बाद मैं, तो अखिलेश यादव से हाथ जोड़कर निवेदन करता हूं कि अगर मुझसे कोई गलती हुई हो तो मुझे क्षमा करें। वह भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस का सहयोग करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें