दीनदयाल उपाध्याय ट्रामा सेंटर में मंगलवार की दोपहर बाद एक वृद्ध महिला को खाट पर लाद कर लाया गया। महिला को खाट पर लाते देख लोगों को आश्चर्य हुआ। इस संबंध में परिजनों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि महिला चमेला देवी उम्र 80 वर्ष निवासी बाबतपुर की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी और एंबुलेंस के लिए बार-बार फोन लगाया।
एंबुलेंस को फोन नही लगने पर वृद्ध महिला को खाट से डीडीयू अस्पताल के ट्रामा सेंटर में लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने वृद्ध महिला का इलाज शुरू कर दिया। डाक्टरों ने बताया कि वृद्ध महिला की हालत अब खतरे से बाहर है।