फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: इनर व्हील क्लब सृष्टि की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

विज्ञापन
ताज होटल में आयोजित व्हाट्स प्रोडक्ट्स प्रमोशन सोसाइटी की ओर से आयोजित कॉनक्लेव में शामिल लोग।
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

वाराणसी। इनर व्हील क्लब ऑफ वाराणसी सृष्टि का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को कैंटोनमेंट स्थित एक होटल में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन मधु कमानी की मौजूदगी में नई कार्यकारिणी को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई गई। प्रियंका यादव ने क्लब की अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। नई कार्यकारिणी में यामिनी अग्रवाल ने कोषाध्यक्ष, स्नेहा गुप्ता ने सचिव, छवि अग्रवाल ने आईएसओ और ज्योति गुप्ता ने एडिटर का दायित्व ग्रहण किया। पीडीसी आशा अग्रवाल और डिस्ट्रिक्ट ट्रेजरर अनुराधा भाटिया ने नई टीम को बधाई देते हुए सेवा, मित्रता और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर राशि खरे, जयंती सामंत, वंदना, शशि, सुधा श्रीवास्तव, सोनिया साह, स्नेह भसीन, सरोजिनी, प्रतिभा, सुनीता शर्मा, सरोजिनी महापात्रा आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें