लखनऊ में 28 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के 40 जूनियर जूडो खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता के लिए होने वाले चयन परीक्षण में दमखम दिखाया। इनमें वाराणसी का सनी यादव ने 66 किलोग्राम भार वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया। चयनकर्ताओं ने सनी यादव के अग़ोशी दांव और काउंटर अटैक को बारीकी से देखा। देर रात को जारी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए सनी का चयन उत्तर प्रदेश की टीम के लिए हो गया। सनी ने बताया कि वह बचपन से ही भाग दौड़ में रुचि लेता था। पैर में कभी कभी दौड़ते-दौड़ते छाले भी पड़ जाते थे लेकिन उसने दौड़ना नहीं छोड़ा। एक दिन जूडो के अंतरराष्ट्रीय कोच लाल कुमार उसके गांव आए थे। उनकी नजर मेरे ऊपर पड़ी और उसको सलाह दी कि वह जूडो खेलें। इसके बाद मेरा नाम विकास इंटर काॅलेज में गया। मैं बाबू आरएन सिंह इंडोर स्पोर्ट्स हाॅल में बीना कश्यप से जूडो का प्रशिक्षण प्राप्त करने लगा। जूनियर नेशनल जूडो चैंपियनशिप मणिपुर में 24 से 28 जनवरी तक खेली जाएगी।