झांसी से दर्शन-पूजन करने आए बुजुर्ग से जंगमबाड़ी इलाके में पांच हजार रुपये छीन लिया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली और आरोपी को दबोच लिया। उसके पास से पांच हजार रुपये बरामद किए गए हैं।
झांसी निवासी इक्षा राय ने बताया कि वह दर्शन-पूजन के लिए तीन दिन से काशी में हैं। शनिवार को जंगमबाड़ी क्षेत्र में बदमाश पांच हजार रुपये छीन कर भाग निकला। शोर मचाया तो स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस संबंध में दशाश्वमेध थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि सूचना के आधार पर एसआई प्रभाकांत मिश्र फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद विश्वनाथ गली निवासी बदमाश को पकड़ लिया गया। बुजुर्ग की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।