फोटो-----------
विधायक ने निर्माणाधीन अमूल प्लांट व पैक हाउस का निरीक्षण किया
पैक हाउस के निर्माण में देरी व सड़क ठीक से न बनाने पर लगाई फटकार
संवाद न्यूज एजेंसी
पिंडरा। पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने शनिवार को करखियांव स्थित निर्माणाधीन अमूल प्लांट व पैकेजिंग हाउस का निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। वहीं पैकेजिंग हाउस के अंदर बनी सड़क की गुणवत्ता ठीक नहीं होने पर ठेकेदार को फटकार लगाई।
विधायक दोपहर साढ़े 12 बजे करखियांव स्थित अमूल प्लांट एसडीएम पिंडरा अंशिका दीक्षित के साथ पहुंचे। प्रोजेक्ट इंचार्ज अमरमणि मिश्रा ने बताया कि 475 करोड़ की लागत से बन रहे अमूल फैक्ट्री में 250 करोड़ के कार्य सिविल के होंगे। सिविल कार्य 50 फीसदी तक पूरा हो गया है। वहीं नवंबर 2023 में पूरा होने का दावा किया। जबकि लक्ष्य दिसंबर 2023 का दिया गया है। विधायक के सामने मिट्टी की उपलब्धता की समस्या आई, जिस पर सहयोग का आश्वासन दिया। अमूल प्लांट के बाद विदेशी निर्यात को बढ़ावा देने के लिए बन रहे पैकेजिंग हाउस का निरीक्षण किया। दो बार समय बढ़ाने के बाद भी काम पूरा न होने तथा घटिया सड़क को देखकर विद्यालय ने ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। इस दौरान एसीपी डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी, तहसीलदार विकास पांडेय, पवन सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान विक्रमादित्य सिंह आदि मौजूद रहे।