सारनाथ। आशापुर पुलिस चौकी से लापता विंडो एसी सोमवार को दूसरे दिन ही पहुंच गई। पूर्व चौकी इंचार्ज पर विंडो एसी उठवाने का आरोप लगा था। डीसीपी स्तर से जांच हुई तो विंडो एसी चौकी पर सुबह ही पहुंच गई। विंडो एसी को उसी स्थान पर फिर से लगा दिया गया, जहां से निकाला गया था। इस मामले में डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार ने बताया कि रिपेयरिंग के लिए विंडो एसी ले जाया गया था, जिसे लगवा दिया गया। संवाद