फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी मिलने पर मंत्री ने काम रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के काली माता मंदिर, पांडेयपुर से होते हुए बाई पास रिंग रोड तक कराए जा रहे पीडब्ल्यूडी के सड़क निर्माण राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल ने निरीक्षण किया। इस दौरान मानकों की अनदेखी पर नाराजगी जताते हुए मंत्री ने पीडब्ल्यूडी चीफ एपी सिंह, अधीक्षण अभियंता एके सिंह को कार्य रोकने के साथ ही फिर से सड़क कार्य योजना बनाने को कहा।
विज्ञापन


मंत्री ने पाया कि सड़क निर्माण 2.5 मीटर ऊंचा बनाया जा रहा है। इसके चलते सड़क किनारे की कॉलोनियां काफी नीचे हो जाएंगी। यहां बरसात में जलभराव भी होगा। इससे आमजन को काफी परेशानी होगी। इस दौरान मंत्री ने कहा कि सड़क को ढाई मीटर खोदकर बनाएं ताकि आम जनता को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। मौके पर रमरेपुर के पार्षद संजय जायसवाल, पांडेयपुर के पार्षद अशोक मौर्या व खजुरी पार्षद मदन दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें