फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: राज्यमंत्री ने 24 विजेताओं को बांटे प्रमाणपत्र और मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी सांसद बाल कवि सम्मेलन 2025 के समापन पर राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने 24 विजेताओं को प्रमाणपत्र और मेडल दिया। जनपद स्तर की दो दिवसीय प्रतियोगिता कमिश्नरी में हुई। दूसरे दिन कक्षा 9 से 12 के 148 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दाैरान तीन विजेताओं को संपूर्ण थीम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर बाल कवियों को पुरस्कार दिया गया। प्रथम स्थान पाने वाले प्रत्यूष चौरसिया को 50 हजार, द्वितीय स्थान पाने वाले कौस्तुभ शुक्ला को 30 हजार और तृतीय स्थान पाने वाले कार्तिक यादव को 20 हजार रुपये दिया गया। इस प्रकार काशी सांसद बाल कवि सम्मेलन-2025 में प्रथम कैटेगरी-कक्षा 6 से 8 और द्वितीय कैटेगरी-कक्षा 9 से 12 के कुल 24-24 बच्चों को प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त होने के फलस्वरूप विजेता प्रमाण पत्र, मेडल का वितरण किया गया। दोनों कैटेगरी में तीन-तीन विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर मेयर अशोक कुमार तिवारी, भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, सीडीओ प्रखर कुमार सिंह ने बच्चों को सम्मानित किया। इसमें प्रत्युश चौरसिया, कौस्तुभ शुक्ला, कार्तिक यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें