फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: राज्यमंत्री ने भी डांडिया का उठाया आनंद

विज्ञापन
विज्ञापन
माहेश्वरी क्लब की ओर से माहेश्वरी क्लब में डांडिया-गरबा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रदेश के राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने भी उत्सव का आनंद उठाया। उन्होंने आयोजकों से पारंपरिक गरबा-डांडिया, लोकगीतों और भारतीय संस्कृति से जुड़ी प्रस्तुतियों को बढ़ावा देने की अपील की। संगीत और नृत्य का चयन धार्मिक गरिमा के अनुरूप हो। कहा कि गरबा और डांडिया केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि मां आदिशक्ति की आराधना का पवित्र स्वरूप हैं। नवरात्र में इनकी पवित्रता और मर्यादा बनाए रखना हम सभी का धर्म है। इसमें फुहड़पन व अश्लील गानों से परहेज करने की जरूरत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें