फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कृष्ण-सुदामा के मिलन प्रसंग से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

विज्ञापन
चौबेपुर में श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण के स्वरूप में सजे बच्चे। संवाद
विज्ञापन
हनुमान मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन बुधवार को सुदामा चरित्र के वर्णन ने पंडाल में मौजूद हर श्रद्धालु को भाव-विभोर कर दिया। कथाव्यास कृष्ण शरण महाराज ने कहा कि सच्ची मित्रता सांसारिक ऊंच-नीच, दरिद्रता या राजसी ठाठ-बाट की मोहताज नहीं होती। सुदामा की निस्वार्थ भक्ति और श्रीकृष्ण का अपने मित्र के प्रति अगाध प्रेम आज के समाज के लिए एक महान आदर्श है। कथा के समापन सत्र के बाद भंडारा हुआ। भोलानाथ उपाध्याय, प्रदीप सोनी, अजय गुप्ता, कुमुद उपाध्याय और अनिल जायसवाल समेत पूरी टीम मौजूद रही। इस अवसर पर संजय बरनवाल, मनोज चौरसिया, विशाल सेठ, शारदा चतुर्वेदी, गुड़िया गुप्ता और महादेव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें