सीएम ग्रिड्स योजना के अंतर्गत फल मंडी रोड पर वृक्षारोपण करते महापौर अशोक कुमार तिवारी, स्रोत्र
मेयर अशोक कुमार तिवारी ने बुधवार को सिगरा फल मंडी रोड पर पौधरोपण किया। मुख्यमंत्री ग्रीन रोड्स इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (सीएम ग्रिड्स योजना) के तहत संचालित विकास कार्यों के क्रम में सड़क की पटरियों के किनारे वृहद पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर मेयर ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास को प्राथमिकता देते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने का आह्वान किया। कहा कि नगर निगम शहर के सर्वांगीण विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु सतत प्रयासरत है। इसके बाद मेयर ने सिगरा के शहीद उद्यान पार्क पहुंचकर वहां चल रहे पुनर्विकास कार्यों की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पार्क के सौंदर्यीकरण, स्वच्छता, बैठने की सुविधा का ध्यान रख कार्य कराया जाए। इस दौरान स्थानीय पार्षदगण, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।