फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मेयर ने 3.59 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास

विज्ञापन
भेलूपुर जोन में परियोजनाओं का किया गया शिलान्यास। स्रोत नगर निगम - फोटो : samvad
विज्ञापन
मेयर अशोक कुमार तिवारी ने शनिवार को भेलूपुर, कैंट क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में 3.59 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। मेयर अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समय सीमा में पूरा कराएं। नगर निगम शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ ही सीवर व पेयजल की समस्याओं का स्थायी सामाधान करने में जुटा है। भेलूपुर जोन के नेवादा वार्ड (वार्ड नं. 26) स्थित इंद्रा नगर कॉलोनी में लंबे समय से सीवर की समस्या थी। इस वार्ड में 915 मीटर लंबी सीवर लाइन बिछाने के कार्य होंगे। इस परियोजना में 230.30 लाख रुपये खर्च होंगे। कैंट विस के लहरतारा वार्ड में डीह बाबा मंदिर के समीप 75.74 लाख की लागत से एक नए मिनी नलकूप का अधिष्ठापन होगा और नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। लहरतारा के प्राथमिक विद्यालय परिसर में 52.96 लाख की लागत से नलकूप के रिबोर कार्य का शिलान्यास किया। इस मौके पर पार्षद-गरिमा सिंह, रविन्द्र सिंह, अतुल पांडेय, अजय बिंद, मदन मोहन तिवारी, संजू सरोज, प्रवीण राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें