बीएचयू के अहिवासी कला दीर्घा की कला आचार्य प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ। पूर्व संकाय प्रमुख प्रो. हीरा प्रजापति ने बताया कि कलागुरु अपने शिष्यों में अपनी रचनात्मक ऊर्जा को बांटने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। प्रो. मृदुला सिन्हा ने बताया कि इससे नव ऊर्जा का संचार होगा। अकादमी अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा ने बताया ललित कला अकादमी की ओर से यह कार्यक्रम प्रदेश के सात क्षेत्रों में हो रहा है। इसमें कला गुरुओं को एक मंच पर लाया जाएगा। इस दौरान वाराणसी, जौनपुर आजमगढ़, विंध्याचल, भदोही, चंदौली गाजीपुर आदि 9 जिलों के कला आचार्य सम्मिलित हुए।