फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू में रंगशाला के मंच पर दिखा महामना का जीवन

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू में मालवीय जयंती समारोह के तहत विश्वविद्यालय के रंगमंच प्रकोष्ठ रंगशाला की ओर से आयोजित नाटक महामना : कथा एक कर्मयोगी की का मंचन किया गया। इसमें कलाकारों ने नाटक के जरिये महामना के जीवन की सजीव झांकी प्रस्तुत की। शोध विद्यार्थी हिमांशु तिवारी व अंकित मिश्रा द्वारा लिखित और शोध छात्र रवि कुमार राय द्वारा निर्देशित नाटक में पारंपरिक जीवनी शैली से आगे बढ़कर भारतीय चेतना को गढ़ने वाले बौद्धिक, नैतिक और शैक्षिक संघर्षों की सशक्त और जीवंत गाथा दिखी। स्वतंत्रता भवन में आयोजित इस नाटक के सह-निर्देशक समीर तिवारी और शगुन श्रीवास्तव रहे। समीर ने कहा कि इतिहास को केवल घटनाओं की शृंखला के रूप में नहीं, बल्कि सशक्त विचारों, संघर्षों और अटूट संकल्प के माध्यम से मंच पर जीवंत किया गया। नाटक में प्रतीक त्रिपाठी ने मालवीय जी की भूमिका निभाई, वहीं तन्या सिंह चौहान ने युवा महामना की भूमिका का किरदार जीवंत किया। प्रो. सदाशिव कुमार द्विवेदी और आनंदिता मल्होत्रा ने क्रमशः काशी नरेश और एनी बेसेंट की भूमिका का निर्वहन किया। इस दौरान कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने नाटक से जुड़े कलाकारों की प्रतिभा की सराहना की। इस दौरान प्रो. संजय कुमार, डॉ. राहुल चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें