फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू की जमीन दान में नहीं महामना ने कराया था अधिग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू की जमीन दान में मिली या पैसे देकर इसको लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। एक वर्ग की ओर से दावा किया जा रहा है कि बीएचयू को 1300 एकड़ दान में नहीं मिली थी, बल्कि महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने इसका मुआवजा दिया था। दूसरा वर्ग कहा रहा है कि काशीराज से जमीनें दान में ही मिली थीं। वहीं बीएचयू के इतिहासकार और आर्काइव के प्रमुख प्रो. डीके के एक पुराने इंटरव्यू को वायरल कर बताया जा रहा है कि महामना ने छह लाख रुपये चुकाकर कुल 1164 एकड़ जमीन का अधिग्रहण कराया था। करीब 900 घर, सात हजार पेड़ और खेती की जमीनों के साथ कई कुल देवताओं के मंदिर थे। 17 नवंबर 1916 को यूनाइटेड प्रोविंस के सचिव एसपी ओ डॉनेल ने इस संबंध में एक आदेश जारी किया। तत्कालीन कलेक्टर ने भी अधिग्रहण के लिए आठ गांवों का उल्लेख किया। इस काम को बीएचयू के इतिहास विभाग के प्रो. डीके और उनकी टीम ने किया था। सारे दस्तावेज इन्होंने खाेजे थे। हालांकि प्रो. सिंह का कहना है कि बीएचयू के आर्काइव में कई दस्तावेजों को सहेजा गया है। इस कार्य को सोशल मीडिया पर दूसरे रूप में परोसा जाना उचित नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें