वाराणसी। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. संजय श्रीवास्तव मंगलवार को काशी विद्यापीठ में अलाउद्दीनपुर और हरहुआ में कुरौली के अस्थायी गोशाला का निरीक्षण किया। संयुक्त निदेशक डॉ. संजय श्रीवास्तव ने गोशाला में गंदगी देखने पर नाराजगी जताई। उन्होंने गायों के आहार में हरा चारा शामिल करने का निर्देश दिया। कहा कि बरसात में गोशाला की नियमित सफाई कराएं। डॉ. संजय श्रीवास्तव बुधवार को चोलापुर, पिंडरा, बड़ागांव का निरीक्षण करेंगे। संवाद