फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: त्रिदेव मंदिर में स्वर्ण जड़ित सिंहासन पर विराजेंगे विग्रह

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिदेव मंदिर दुर्गाकुंड का 18वां स्थापना दिवस आठ फरवरी को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। मंदिर में श्रद्धालुओं को श्रीराणी सती दादी, सालासार हनुमान और खाटू श्याम की स्वर्ण जड़ित सिंहासन पर अलौकिक झांकी सजाई जाएगी। त्रिदेव मंदिर सेवक परिवार की रविवार को मंदिर में हुई बैठक संस्था के अध्यक्ष भरत सराफ और मंत्री राधे गोविंद केजरीवाल ने महोत्सव की तैयारी का खाका खींचा। बताया कि सुबह आठ बजे से शिव रुद्राभिषेक, नौ बजे से 1001 कन्याओं का पूजन, 11:30 बजे से संगीतमय दादी मंगल पाठ और शाम चार बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा। देश-विदेशी फूलों एवं विद्युत झालरों से मंदिर को सजाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें