फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंच पर जीवंत हुई आजादी के गुमनाम शहीदों की वीर गाथा

विज्ञापन
विज्ञापन
देश को आजाद करने में कई वीरों ने अपनी अहम भूमिका निभाई। कुछ को इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज किया गया तो कुछ गुमनामी के अंधेरे में खो गए। देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, ऐसे में गीत-संगीत के जरियेे मंच पर शहीदों को याद कर सच्ची श्रद्धांजलि दी गई। मौका था रोटरी क्लब सेंट्रल की ओर से छावनी स्थित होटल में आजादी के महोत्सव कार्यक्रम का। इसमें क्लब की महिलाओं व बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से सपूतों को सलाम किया।
विज्ञापन

नवनिता कुंवर पब्लिक स्कूल की डॉ. अर्पणा हलदर के नेतृत्व में ‘गुमनाम शहीदों’ पर आधारित लघु नृत्य नाटिका ने सभी की आंखों को नम कर दिया। इसके बाद बच्चों ने मेरा जूता है जापानी..., देश रंगीला रंगीला देश मेरा रंगीला..., गीत पर नृत्य पेश कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं मिले सुर मेरा तुम्हारा...गीत पर कश्मीर से कन्याकुमारी तक का बखान किया। क्रांतिकारियों की वेशभूषा में सजे बच्चों ने सभी को जोश से भर दिया। मुख्य अतिथि अभय सिंह व मीना सिंह रहे। इस अवसर पर अध्यक्ष मनोज जाजोदिया, डॉ. अनिल गुप्ता, डॉ. नीलम गुप्ता, स्मिता भार्गव, मीना सिंह, निर्मल जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें