गंगा आरती देखने पहुंचे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता व उनकी पत्नी। संवाद
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने पत्नी और परिवार के सदस्यों संग दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती देखी। उन्होंने मां गंगा का वैदिक रीति से पूजन कर मां गंगा की आरती उतारी। वे आरती देखकर अभिभूत हुए। उन्होंने गंगा सेवा निधि के विजिटर बुक में गंगा आरती की प्रशंसा की। संस्था के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने राज्यपाल को अंगवस्त्रम्, रुद्राक्ष की माला, प्रतीक चिह्न और प्रसाद देकर स्वागत किया।