राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने राजभवन में होप वेलफेयर ट्रस्ट को चारपहिया वाहन भेंट किया। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर काम करने वाली संस्थाओं को हरसंभव सहयोग मिलना चाहिए और उन्होंने कहा कि बनारस दौरे के दौरान ग्रीन आर्मी के कार्य बेहद सराहनीय लगे। राज्यपाल ने गांवों में महिलाओं की भूमिका की प्रशंसा करते हुए उन्हें आत्मनिर्भरता का उदाहरण बताया। ये महिलाएं अपने गांव के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं। संस्था के संस्थापक रवि मिश्रा ने कहा कि वाहन मिलने से कार्यों में तेजी आएगी और अधिक गांवों तक पहुंच बनाकर प्रभावी कार्य किया जा सकेगा। इस मौके पर सह-संस्थापक श्यामाकांत सुमन, संदीप गुप्ता और सदस्य जितेंद्र यादव मौजूद रहे।