जालंधर में बच्ची के साथ दुष्कर्म।
- फोटो : प्रतीकात्मक
रोहनिया थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लड़की ने अपनी मां को जानकारी दी कि ढाबे पर काम करने वाले युवक ने उसके साथ गलत किया है ।मां कि तहरीर पर पुलिस ने 506, 376 (2) झ 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करवाया।
मामला दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। सोमवार को प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्र को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी युवक कहीं भागने की फिराक में है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को धर दबोचा। युवक राजातालाब निवासी राजन कुमार है। पुलिस ने युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।