फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: छात्राओं ने केंद्रीय तिब्बती संस्थान, स्वर्वेद मंदिर का किया भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं को दो दिवसीय शैक्षिक यात्रा के तहत केंद्रीय तिब्बती संस्थान और स्वर्वेद महामंदिर धाम का भ्रमण कराया गया। इस दौरान छात्राओं ने ऐतिहासिक एवं तकनीकी ज्ञान के साथ ही आत्मनिर्भर व नवीन शैक्षिक योजनाओं को जाना। विद्यालय की प्रधानाचार्य निशा यादव ने बताया कि यह शैक्षिक भ्रमण छात्राओं के लिए शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान और कॅरियर के क्षेत्र में भी कारगर है। यह सामाजिक बौद्धिक ज्ञान व अन्य गतिविधियों को सीखने का मौका देता है। भ्रमण के दौरान उप प्रधानाचार्य अर्चना सिंह, कुसुम लता सोनकर व अरुणा शर्मा भी रहीं। सहयोग करने वाली शिक्षिकाओं में रागिनी प्रजापति, मोनिका जायसवाल, वंदना वर्मा, अर्चना सिंह, वंदना गौर आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें