फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता को गद्दार कहने वालों का झाड़ू से उतरेगा भूत : संजय

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के विधायक भाजपा को वोट न देने पर गद्दार कह रहे हैं। जनता ऐसे लोगों का भूत झाडू़ से उतारेगी। यह बात शुक्रवार को चुनावी दौरे पर बनारस आए आप के चुनाव प्रभारी और सांसद संजय सिंह ने कही। संजय सिंह ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बाकायदा अपनी सभाओं में बुलडोजर रख रहे हैं, अब वह बुलडोजर बाबा बन गए हैं। आखिर इससे क्या साबित करना चाहते हैं। क्या इससे रोजगार, किसानों को फसलों के दाम, खाद की बोरी, कर्ज माफी, महिलाओं को सुरक्षा मिल जाएगी? मुफ्त बिजली देने के दावे सभी कर रहे हैं, लेकिन कोई देता नहीं है। संजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में जल जीवन मिशन घोटाला, राम मंदिर जमीन घोटाला, कस्तूरबा विद्यालय घोटाला, कोरोना महामारी के दौरान घोटाला कर जनता को लूटा गया। हमारा संगठन पूरे उत्तर प्रदेश में है। सभी सीटों पर हम चुनाव लड़ रहे हैं। परंपरागत तौर पर राजनीति जाति और धर्म पर होती है, जो बहुत बड़ी चुनौती है। ये जिम्मेदारी जनता की है कि वह हमको कितना समर्थन देती है। ये 10 मार्च को तय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें