रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल की ओर से कैंटोनमेंट स्थित पीएनयू क्लब मैदान पर रविवार को मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें रोटरी क्लब सेंट्रल ने पूर्व अध्यक्ष एकादश को हरा दिया। पूर्व अध्यक्ष एकादश की टीम ने 19वें ओवर की अंतिम गेंद पर एक रन लेकर मैच जीत लिया। टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करने उतरी अध्यक्ष एकादश की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पूर्व अध्यक्ष एकादश की टीम ने 19 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार 44 रन बनाने वाले पूर्व अध्यक्ष एकादश के बल्लेबाज अटल और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार पूर्व अध्यक्ष एकादश के प्रमोद शर्मा को छह विकेट हासिल करने पर मिला। सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षण का पुरस्कार अध्यक्ष एकादश के युवा खिलाड़ी डॉ. प्रांजल गर्ग को मिला। अध्यक्ष एकादश के ऑलराउंडर सुनील मिश्र ने 33 रन और दो महत्वपूर्ण विकेट के लिए मैन ऑफ द मैच मिला। इससे पूर्व मुख्य अतिथि आयुष्मान सुरेखा असिस्टेंट गवर्नर रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120 और क्लब के अध्यक्ष राजेश भाटिया ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर खेल शुरू कराया। मौके पर मुकुंदलाल अग्रवाल, अरुण कुमार गुप्ता, दिनेश गर्ग, सत्यम अग्रवाल, ज्ञानेंद्र उपाध्याय, मीनाक्षी मौजूद रहे।