फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: खाद्य व्यापार मंडल ने मिलावट के खिलाफ जनजागरण का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सिगरा स्थित मैरिज लॉन में रविवार को खाद्य व्यापार मंडल ने मिलावट के खिलाफ जनजागरण का संकल्प लिया। इसमें यह तय हुआ कि मंडल का हर सदस्य अपने-अपने क्षेत्र में 4–5 व्यापारियों के समूह के साथ चक्रमण कर, लोगों को शुद्ध खाद्य सामग्री के महत्व तथा मिलावट के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करेगा। मंडल अध्यक्ष नवरतन राठी ने कहा कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों ध्यान रखना चाहिए कि किसी भी निर्दोष व्यापारी के विरुद्ध बिना पुष्टि के कोई भी कार्रवाई न की जाए। कई बार झूठी शिकायतें की जाती हैं, जिनके सत्यापन के बिना कार्रवाई का आधार बनाना अनुचित है। दैनिक उपभोग की वस्तुओं की गुणवत्ता की जांच उत्पादन इकाइयों पर ही सुनिश्चित कराए जाने के सरकार का निर्देश सराहनीय हैं। संचालन गौरव राठी ने एवं धन्यवाद चरणजीत सिंह ने किया। सभा में लखन लाल, रवि धन्नानी, पुरुषोत्तम रामानी, गंगा प्रसाद चौरसिया मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें