बाबतपुर। दिल्ली से पटना जा रहा एयर इंडिया का विमान मौसम खराबी के कारण डायवर्ट हो वाराणसी पहुंचा। बाद में मौसम सामान्य होने पर पटना के लिए उड़ान भरा। विमान में 165 यात्री सवार थे। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान आईएक्स 1014 को पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। दिल्ली से शाम चार बजे एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान पटना के लिए उड़ा। शाम 5.10 बजे पटना हवाई क्षेत्र में पहुंची और लैंडिंग की अनुमति मांगी, लेकिन पटना एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी। विमान करीब आधे घंटे तक हवा में चक्कर काटने के बाद नजदीकी एयरपोर्ट वाराणसी के लिए डायवर्ट किया गया। विमान 6.35 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड हुआ। सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्री विमान में ही बैठे रहे। करीब 45 मिनट बाद 7.20 बजे विमान वापस पटना के लिए उड़ा। संवाद