फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: स्टूडियो में छात्राओं ने सीखी रिकॉर्डिंग की तकनीक

विज्ञापन
विज्ञापन
वसंत कन्या महाविद्यालय के संगीत गायन विभाग की ओर से विद्यार्थियों को महादेव स्टूडियो का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान 27 विद्यार्थियों ने स्टूडियो की कार्यप्रणाली और गायन की रिकॉर्डिंग से जुड़ी तकनीकों की जानकारी ली। भ्रमण में विभाग की डॉ. पूनम वर्मा और सौम्यकांति मुखर्जी शामिल रहे। महाविद्यालय की प्राचार्या ने शुभकामना संदेश भेजकर विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। स्टूडियो में साउंड इंजीनियर अमित रावत ने विद्यार्थियों को रिकॉर्डिंग उपकरणों और आधुनिक ध्वनि तकनीक के बारे में बताया। विद्यार्थियों को लाइव रिकॉर्डिंग का अनुभव भी कराया गया। संगीत गायन विभाग की तृतीय सेमेस्टर की छात्रा जान्हवी त्रिपाठी ने अपनी आवाज की रिकॉर्डिंग कराई। इसके जरिये उन्होंने रिकॉर्डिंग की तकनीकी बारीकियों को समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें