विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद बीएचयू की ओर से अंतर संकाय क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा मैच मंगलवार को एंफीथियेटर मैदान पर खेला गया। इसमें सामाजिक विज्ञान संकाय ने दृश्य कला संकाय को 183 रनों से हराया। सामाजिक विज्ञान के वात्सल्य यादव के 151 रन के आगे पूरी दृश्य कला संकाय की टीम 95 रन ही बना सकी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सामाजिक विज्ञान संकाय ने निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 278 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। वात्सल्य यादव ने मात्र 63 गेंदों पर 151 रन बनाए। विकास सिंह ने 39 गेंदों पर नाबाद 55 रन का योगदान दिया। इन दोनों बल्लेबाजों के प्रदर्शन ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। 279 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दृश्य कला संकाय की टीम 15.5 ओवरों में 95 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।