श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में एमए गृह विज्ञान की पांचों शाखाओं को पुन: शुरू करने की सूचना से छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। बृहस्पतिवार को छात्राओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। कुलपति और महाविद्यालय की प्रबंधक धन्यवाद दिया। छात्राओं ने बताया कि बीच सत्र में अचानक नए विषय का परीक्षा फार्म भरे जाने से फेल होने का डर सता रहा था। प्रबंधक और कुलपति प्रो. एके त्यागी से शिकायत की थी।
संशय में छात्राएं
यूजीसी के दिशानिर्देशों के अनुसार यदि कोई नया विषय लागू किया जाता है तो उसे अध्ययन बोर्ड एवं अकादमिक परिषद से पास कराना पड़ता है। वहीं, अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज में गृह विज्ञान के कंपोजिट विषय को अकादमिक काउंसिल में पास किए बिना छात्राओं पर दबाव डाल कर रिसर्च मेथड एंड साइंटिफिक राइटिंग, थ्योरी ऑफ मैनेजमेंट, फूड साइंस एंड एक्सपेरिमेंटल कुकरी, एक्सटेंशन एजुकेशन सिस्टम विषय को फार्म भरवा दिया गया। अभी भी छात्राएं संशय में हैं कि उनका विषय कब बदला जाएगा और परीक्षाएं कब होंगी।