बीएचयू में 27 मई को 42 एजेंडों पर एग्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक होगी। इस बैठक में डीएसीपी प्रमोशन, संविदा कर्मचारी, नोशनल प्रमोशन, शिक्षक धरना सहित कई नए कोर्स और नियुक्तियों पर प्रस्ताव पारित किए जा सकते हैं। एकेडमिक काउंसिल और अन्य कई फैसलों को इस ईसी की बैठक में रखा जाएगा। सेमेस्टर परीक्षा और पीएचडी के नियमों पर भी इस बैठक लंबी चर्चा होगी। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी की अध्यक्षता में सभी सदस्य बैठक करेंगे। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, दिल्ली विवि के कुलपति प्रो. योगेश सिंह, मेयर अशोक तिवारी, भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल, (समाजशास्त्र विभाग के प्रो. ओम प्रकाश भारतीय और प्रो. श्वेता प्रसाद, प्रो. बेचन लाल और रेडियोथेरेपी विभाग के प्रो. उदय कुमार शाही सदस्य भी होंगे।