फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: विद्यापीठ में 10 दिन में खत्म होगी काॅलेजों के पीजी छात्रों की होगी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ से संबद्ध वाराणसी और चंदौली जिले के महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 फरवरी से होंगी। 10 दिन तक चलने वाली परीक्षा की तिथि के साथ ही समयसारिणी भी जारी कर दी गई है। विवि की ओर से परीक्षा के साथ-साथ कॉपियों का मूल्यांकन भी कराने का निर्णय लिया गया है। विवि से जुड़े वाराणसी और चंदौली जिले में करीब 100 कॉलेज हैं। इनमें स्नातक की परीक्षा की तिथि तो जारी कर दी गई थी लेकिन स्नातकोत्तर के विद्यार्थी तिथि के साथ ही समयसारिणी का इंतजार कर रहे थे। परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा ने बताया कि एमए पत्रकारिता एवं जनसंचार, मनोविज्ञान,राजनीति शास्त्र की परीक्षाएं 11 से 18 फरवरी तक होगी। एमए उर्दू, समाजशास्त्र, हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी और एमकॉम की परीक्षाएं 11 से 20 फरवरी तक होंगी। एमएससी की परीक्षा 12 से 19 फरवरी,एमकॉम 11 से 20 फरवरी, एमए अंग्रेजी की परीक्षा 11 फरवरी से 20 फरवरी तक कराई जाएगी। होली से पहले स्नातक, स्नातकोत्तर परीक्षाओं के कुछ परिणाम भी जारी करने की दिशा में तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें