फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी विश्वनाथ धाम में भगवान राम के वनवास की हुई लीला

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री रामचरितमानस नवाह्न पाठ महायज्ञ समिति की ओर से नौ दिवसीय रामायण महायज्ञ के चौथे दिन श्रीकाशी विश्वनाथ दरबार में राम वनवास का चित्रण हुआ। भगवान राम के वनवास की लीला को सुनकर सभी भक्त शोक में डूब गए। संस्था के अध्यक्ष कौशल शर्मा, महामंत्री अजय खेमका, प्रचार मंत्री सुरेश तुलस्यान ने संयुक्त रूप से राम दरबार की पूजा अर्चना की। आरती उतारकर पोथी का पूजन हुआ। श्रीराम कपूरिया व्यास ने 111 भू-देवों के साथ सामूहिक रामचरितमानस का पाठ पढ़ा। स्वदेशी रंग बिरंगे फूलों से प्रभु की झांकी सजी। भक्तों ने सभी ब्राह्मणों को फल व दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। शाम को विजय कृष्ण मिश्रा के नेतृत्व में परमानंद शर्मा, पारस नाथ पांडेय और धरानंद का प्रवचन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें