वाराणसी। तहसील सदर के विकासखंड हरहुआ के गांव मुर्दहा में शनिवार को डीएम सत्येंद्र कुमार ने मौजूद रहकर अवनीश कुमार और निहोरी यादव के खेत पर गेहूं की क्रॉप कटिंग कराई। अवनीश कुमार के 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में क्रॉप कटिंग हुई। इसमें 14.530 किलोग्राम वजन प्राप्त हुआ। प्रति हेक्टेयर 33.560 क्विंटल, प्रति एकड़ वजन 13.420 क्विंटल, प्रति बीघा वजन 8.390 क्विंटल और प्रति बिस्वा वजन 0.420 क्विंटल रहा। इसी प्रकार निहोरी यादव की 43.3 वर्ग मीटर में 16.340 किलोग्राम वजन प्राप्त हुआ। इसके अंतर्गत प्रति हेक्टेयर 37.740 क्विंटल, प्रति एकड़ 15.09 क्विंटल, प्रति बीघा 09.430 क्विंटल और प्रति बिस्वा 00.470 क्विंटल वजन प्राप्त हुआ।